बाल वाटिका कार्यक्रम कक्षा 1 में प्रवेश से पूर्व बच्चों के लिए एक तैयारी कक्षा के रूप में संचालित किया जाता है। इसका उद्देश्य खेल-खेल में सीखने के माध्यम से बच्चों की संज्ञानात्मक (Cognitive), भावात्मक (Affective) एवं मनोदैहिक (Psychomotor) क्षमताओं का विकास करना है। इस विद्यालय में बाल वाटिका-III की एक कक्षा संचालित की जा रही है।